
आदविका की बात सुन कर नताशा का मुंह खुला का खुला रह जाता है
तभी आदविका फिर से कहती है बट आई हैव अ सॉल्यूशन
नताशा ओह तो तुम्हारे इस लड़ाकू माइंड में सॉल्यूशन भी आते है मुझे तो ये सिर्फ प्रॉब्लम क्रिएटर ही लगता है
आदविका नताशा को जवाब देते हुए हां होगा पर मेरा सॉल्यूशन जान कर सबसे ज्यादा आप हैप्पी हो जाओगी आदविका की बात सुन रिद्धि के फेस पर एक गहरी स्माइल होती है पर नताशा और आरव थोड़ा हैरान रहते है
अब आरव आदविका से कहता है अच्छा और क्या है वो सॉल्यूशन
आदविका नताशा की तरफ़ देख कर कहती है वैसे तो मै अपनी चीज किसी से शेयर करना पसंद नहीं करती पर आप आप को अगर मेरे मामा जी चाहिए तो आप मेरी मामी बन जाओ फिर हमारी प्रॉब्लम सॉल्व हम कभी लड़ेंगे ही नहीं कैसा है सॉल्यूशन
आदविका की बात सुन कर आरव के फेस एक्सप्रेशन चेंज हो जाते है नताशा भी अब कुछ नहीं बोलती वो आरव के कंधे पर सिर रखे हुए बस अपनी पलके उठा कर एक नजर आरव को देखती है
तभी आरव की नजर भी उस पर जाती है और दोनों की नज़रे एक दूसरे से मिल जाती है जिससे नताशा की दिल की धड़कन हद से ज्यादा बढ़ जाती है वो नर्वस होने लगती है वो जल्दी से पलके झुका लेती है और अब अपने लोअर लिप्स को बाइट करने लगती है उसे सांस धीरे धीरे बढ़ने लगती है और रूम में एक अलग ही सन्नाटा छा जाता है जैसे कोई रूम में है ही नहीं
वही आरव उन दोनों के हाथ एक झटके में अपने गले से हटा उन दोनों से दूर हो कर बाहर की तरफ जाने लगता है और बाहर जाते हुए वो आवाज लगा कहता हैं
रिद्धि मेरा वॉलेट,लैपटॉप और वॉच नीचे ले आना जल्दी ये सारी बाते वो रूम से बाहर जाते हुए कहता है और अपनी बात कंपलीट करते हुए वो सीढ़ियों से उतर नीचे की तरफ चला जाता है
आरव के उस रूम से जाते रिद्धि और आदविका एक दूसरे को हाई फाई देती है और आदविका एक बड़ी सी स्माइल के साथ कहती है मम्मा कैसी लगी मेरी परफार्मेंस
रिद्धि भी स्माइल करते हुए उसके गाल पर किस कर के कहती है माइंड ब्लोइंग ऐसे ही ऐसे ही अपने मामा जी को तंग करना जिससे वो जल्दी से अपनी लिटिल प्रिंसेस को तुम्हारी मामी और फिर वो नताशा की तरफ देख स्माइल करते हुए कहती है और मेरी भाभी बना दे
नताशा जो कि आरव के इस तरह रूम से जाने पर सैड फील कर रही थी रिद्धि और आदविका की बात सुन कर पहले तो हैरान होती है पर रिद्धि की आगे की बात सुन कर अब वो शर्माते हुए अपने दोनों हाथ से अपने फेस को कवर कर स्माइल करने लगती है
अब रिद्धि उसके पास आ कर उसे छेड़ते हुए कहती है ओह हो हमारी छोटी सी दुल्हनियां तो शर्मा गई अरे अरे हमारी नहीं मेरे खडूस आरव भाई की दुल्हनियां
आदविका मम्मा मै नीचे जा रही मामा जी के पास जा रही
रिद्धि बेटा सम्भल कर रहना मामा जी से तुम्हारे मामा जी पर गुस्से का शैतान सवार होगा
आदविका के जाने के बाद रूम में नताशा और रिद्धि होती है नताशा रिद्धि को हग कर के कहती है दीदी मै आज बहुत खुश हूं
रिद्धि भी उसे छेड़ते हुए कहती है हम्मम वो तो तुम्हारे फेस का ग्लो बता रहा है कि आज तुम्हारी नींद बहुत अच्छे से पूरी हुई है
नताशा के फेस पर एक अलग ही चमक होती है और उसकी मुस्कराहट तो जाने का नाम ही नहीं ले रही थी
रिद्धि अब नताशा से कहती है अब तुम जाओ जल्दी से रेडी होकर नीचे आ जाओ अपने mr. Handsome के हाथ से ब्रेकफास्ट नहीं करना है
नताशा भी जल्दी से कहती है हां मैं अभी रेडी हो कर आती हु वो अपने रूम में जाने लगती है कि एक बार फिर वो मुड़ कर रिद्धि को देख कर कहती है दीदी पर उनका तो मूड ऑफ है कही वो गुस्सा न करे
रिद्धि ऐसे ही वो हमारी छोटी सी दुल्हनियां पर गुस्सा करेंगे मै और मम्मा उन्हें डंडे से पीटेंगे
नताशा मुस्कुरा कर नहीं नहीं बिल्कुल नहीं मै अपने mr. Handsome को किसी को पीटने नहीं दूंगी
फिर वो जोर जोर से हंसते हुए कहती है मै तो आरव को पीटते हुए इमैजिन कर रही हु
रिद्धि भी उसकी बात पर जोर जोर से हंसने लगती है अब नताशा जल्दी से अपने रूम में जाती है और सीधे अपने वॉशरूम में जा कर फ्रेश होती है और नहा कर रेडी होने लगती है
Write a comment ...