
नताशा जल्दी से अपने रूम में जाती है और सीधे अपने वॉशरूम में जा कर फ्रेश होती है और नहा कर अपने रूम में आ कर रेडी होने लगती है कल वो मेंशन से अकेले जल्दी में भाग आई थी इसलिए वो खुद से अपना कोई समान नहीं लाई थी
पर रिद्धि और उसकी मॉम ने मेंशन से यहां आते हुए अपना ओर नताशा का सारा सामान ले आई थी बट अभी सारा सामान पैक था और नताशा को जल्दी से रेडी हो कर नीचे जाना था
इसलिए वो वॉशरूम से बाहर आ कर अपना सूटकेस ओपेन कर उसमें से एक रॉयल ब्लू कलर की थाई लेंथ ड्रेस पहन कर अपने गीले बालों को टॉवल से हल्का सा सूखा के बिना कॉम्ब किए वो अपनी रैबिट स्लीपर पहन कर अपने हाथ में छोटे छोटे से डायमंड एरिंग ले कर उन्हें पहनते हुए नीचे जाने लगती है
नताशा सीढ़ियों से उतर नीचे आ रही होती है उसका ध्यान अपनी इयरिंग्स पहने पर था वही आरव भी सीढ़ियों की तरफ आ रहा था उसे देख कर ही समझ आ रहा था कि उसका ध्यान कहीं और था
पर वो जैसे सीढ़ियों पर अपने पैर रखने को होता है तभी नताशा उसके सामने आ जाती है और एक बार फिर उन दोनों की नज़रे एक दूसरे से टकरा जाती है
नताशा जो कि रॉयल ब्लू थाई लेंथ ड्रेस में थी बेहद खूबसूरत दिख रही थी ठंडे पानी से शावर लेने के कारण उसकी नाक हल्की रेड नजर आ रही थी जो कि उसका चेहरा और ज्यादा निखरा हुआ लग रहा था और उसके बाल अभी भी गीले थे उसकी ड्रेस उसके थाई तक थी जिसकी वजह से गोरी लंबी टांगें साफ दिखाई दे रही थी और वो ड्रेस ऊपर से भी स्ट्रिप में थी जिसकी वजह से उसकी गर्दन कंधे और उसके गोरे गोरे हाथ भी साफ नजर आ रहे थे जो कि किसी की भी नजर उस पर टिकने के लिए मजबूर कर सकते है उस ड्रेस में उसका परफेक्ट फिगर बेहद अट्रैक्टिव लग रहा था
पर आरव वो नताशा के सामने आते बिना उस पर ध्यान दिए कहता है लिटिल प्रिंसेस रिद्धि कहां है अभी तक वो मेरा लैपटॉप वॉलेट वगैरा के कर नहीं आई
तभी रिद्धि भी सीढ़ियों से आते हुए कहती है सॉरी भैया वो आदि का कॉल आ गया था अपनी बात कहते हुए वो आरव का सामान लिये हुए सीढ़ियां उतर कर आ रही होती हैं
आरव रिद्धि को देख कर इट' स ओके फिर वो अपना आगे बढ़ा रिद्धि से सामान लेने को होता है जो कि नताशा के पास आ कर उससे एक सीढ़ी ऊपर खड़ी होती है
आरव अपना लैपटॉप रिद्धि से ले पाता उससे पहले रिद्धि अरे मम्मी रुको न बोल कर जल्दी से बची हुई तीन सीढ़ियां उतर कर भाग कर वहां से किचन की तरफ जाने लगती है और वो जाते हुए नताशा को अपने कंधे से आगे को पुश कर देती है जिससे नताशा आगे को गिरने को होती है
पर उसके सामने आरव खड़ा होता है जो कि उसे गिरने से बचा लेता है नताशा रिद्धि का धक्का लगते गिरने के डर से अपनी आंखे बंध कर लेती है
अब आरव की नज़रे न चाहते हुए भी नताशा के चेहरे पर टिक गई थी उसका हाथ नताशा की कमर पर था और नताशा के हाथ आरव के सीने पर आ जाते है और अपने आप ही वो उसकी शर्ट को हथेलियों में भर लेती है
आरव भी अपने हाथ से उसे कमर से थामे हुए था और अपनी नज़रे उसके चेहरे पर टिका अपने दूसरे हाथ से उसके चेहरे पर आ रहे गीले बालों को उसके कान के पीछे करता है
और नताशा वो तो उसके टच को फील कर एकदम से सिहर उठती है और उसके मुंह से एक सिसकी निकल जाती हैं इसी के साथ वो अपनी आंखों को और ज्यादा कस कर मीच लेती है उसके होंठ अब हल्के से खुल गए थे और उसकी सांसे गहरी होने लगी थी
Write a comment ...