
आरव नताशा को कमर से थामे हुए अपनी नज़रे उसके चेहरे पर टिका अपने दूसरे हाथ से उसके चेहरे पर आ रहे गीले बालों को उसके कान के पीछे करता है
और नताशा वो तो उसके टच को फील कर एकदम से सिहर उठती है और उसके मुंह से एक सिसकी निकल जाती है इसके साथ ही वो अपनी आंखों को और ज्यादा कस कर मीच लेती है उसके होंठ अब हल्के से खुल गए थे और उसकी सांसे गहरी होने लगी थी
नताशा की बॉडी आरव की बॉडी से टच हो रही थी जिसकी वजह से वो उसकी बढ़ती सांसों को महसूस कर पा रहा था नताशा के हल्के हल्के से खुलते बंद हो रहे होठों पर आरव की नजर जाती है और उसका दूसरा हाथ खुद पर खुद नताशा के उस हाथ पर आ जाता है जो कि आरव के सीने पर उसकी शर्ट से खेल रहा था और अगले पल आरव के हाथ की पकड़ नताशा के हाथ पर कसने लगती है
पर अब वो नताशा को ठीक से खड़ा करते हुए अपना हाथ उसकी कमर से हटा लेता है उसके ऐसा करते नताशा की आंखे भी खुल जाती है वो उसकी तरफ देख अपनी सांसों को कंट्रोल करते हुए धीरे से कहती है थैंक यू mr. Handsome मुझे गिरने से बचाने के लिए
आरव उसकी आंखों में देखते हुए धीरे से कहता है अपना ध्यान रखा करो लिटिल प्रिंसेस
नताशा उसके देखने पर खुद में ही सिमटने लगती है आरव की आवाज जैसे उसके अंदर तक हलचल कर रही होती है और आरव की नज़रे उसे नर्वस होने पर महसूस कर रही थी जब वो उसकी नजरों को बर्दाश् नहीं कर पाती तो वो अपनी पलकों को झुका धीरे से कहती है हम्मम
आरव नताशा को इस तरह खुद में सिमटे हुए देख अपनी एक आईब्रो उठा उससे कहता है "क्या हुआ तुम ऐसे क्यों रिएक्ट कर रही हो"
नताशा अपनी लड़खड़ाती जुबान से न नहीं वो मै मेरा हाथ आरव का ध्यान अब उसके हाथ पर जाता है जिसे उसने नताशा को ठीक से खड़ा करते हुए पकड़ा था वो अभी भी उसका हाथ पकड़े था
आरव उसके हाथ को छोड़ कर सॉरी कह कर उससे कुछ कदम दूर हट जाता है
फिर वो वहां से जाने लगता है कि तभी आरव की मॉम उन दोनों की तरफ आ कर कहती है आओ जल्दी से ब्रेकफास्ट कर लो
आरव नहीं मै लेट हो जाऊंगा मैं ऑफिस में कुछ खा लूंगा नताशा अरे नहीं नहीं ऐसे कैसे ऑफिस में खा लेंगे हमें भी तो खाना है मेरा और आदविका का क्या फिर आगे बढ़ कर वो खुद ही आरव का हाथ पकड़ कर डाइनिंग टेबल के पास ले जा कर चेयर पर बैठने का इशारा करती है
आरव भी वहां बैठ जाता है नताशा और आदविका भी उसके पास बैठ जाती है फिर वो सब साथ में ब्रेकफास्ट करने लगते है
आरव उन दोनों को बारी बारी अपने हाथ से खिला रहा होता है और वो दोनों आरव को अपने हाथ से ब्रेकफास्ट कराती है और साथ में सब हंसी मजाक करते हुए अपना ब्रेकफास्ट एंजॉय करते है अभी उस कॉटेज में नताशा, आदविका, रिद्धि,आरव और उनकी मॉम की हंसी गूंज रही होती हैं वो सब साथ में बहुत खुश थे
कुछ देर में वो सब उस कॉटेज के लिविंग एरिया में होते है आरव अपना लैपटॉप ले कर बाहर जाने को होता है पर बाहर जाने से पहले वो अपनी मॉम से कहता है मम्मा आप सब मेंशन चले जाइए मैं वही आ जाऊंगा
रिद्धि और नताश एक साथ कहती है नहीं नहीं हमें यही रहना है उस बड़े से मेंशन से ज्यादा मजा तो हमें इस कॉटेज में आ रहा है और फिर हम सब को यहां रहने में कोई प्रॉब्लम नहीं है
आरव अपने कंधे उचका कर "एज यू विश" तभी आदविका आरव का हाथ पकड़ उसे अपनी तरफ झुकने को बोलती है
अब आरव के झुकते वो उसके राइट चीक पर किस कर लेती है आरव भी उसके फोरेहेड पर किस कर के कहता है "क्या चाहिए मेरी डॉल को"
आदविका जल्दी से कहती है एक अच्छी सी चॉकलेट आरव ओके कह कर वो सीधे खड़ा हो जाता है और तभी नताशा भी उसके लेफ्ट चीक पर किस कर लेती हैं
आरव अब नताशा के फोरहैड पर भी कर के उससे पूछता है अब आप को क्या चाहिए उसके पूछने के अंदाज से नताशा के फेस पर अपने आप बड़ी सी स्माइल आ जाती है वो ऐसे ही स्माइल करते हुए कहती है ज्यादा कुछ नहीं बस मेरी फेवरेट icecream
आरव ओके कुछ और भी चाहिए आप को मैडम नताशा अपनी बड़ी सी स्माइल के साथ अपना सिर न में हिलाते हुए बोलती है नहीं पर प्लीज़ आप नाइट में ड्रिंक कर के मत आना मतलब आप बिना ड्रिंक किए आना
आरव ओके नहीं कर के आऊंगा अब मै चलता हूं बाय फिर वो बाहर जाने लगता है नताशा भी उसे बाय करते हुए उसे देखती रहती है जब तक वो अपनी कार में बैठ कर वहां से चला नहीं जाता
रिद्धि अरे छोटी सी दुल्हनियां तुम्हारे ऐसे देखते रहने से वो वापस नहीं आ जाएंगे नताशा अब क्यूट सा फेस बना कर वही काउच पर बैठ जाती है फिर रिद्धि और उसकी मम्मी की तरफ देखते हुए कहती है हम्मम अब घर कितना खाली खाली लग रहा है वो होते है तो कितना अच्छा लगता है कितने क्यूट तरीके से वो मुझे प्यार करते है
Write a comment ...