
नताशा जो कि साड़ी पहने पहने नहीं बल्कि लपेटे हुए सीढ़ियां उतर रही होती है पर तभी वो गिरने को होती है जिस वजह से वो बैठ कर सीढ़िया उतरने लगती है
नताशा जो कि साड़ी से खुद को ढके हुए थी और बैठे बैठे सीढ़ियां उतरती है वहीं रिद्धि उसका वीडियो बनाते हुए उसकी एक एक हरकत नोटिस कर रही होती है और उसकी हरकतों को देख देख बुरी तरह से हंस रही होती हैं
सीढ़ियां उतर कर नताशा फिर से मटकते हुए किचेन की तरफ जाने लगती है और रिद्धि वो इस तरह उसके फिर से मटक मटक के चलने पर अपना पेट पकड़ कर हंस रही होती है क्योंकि जिस तरह से उसने उस साड़ी से सिर से पांव तक खुद को ढका हुआ था और उस पर उसकी कमर का मटकना जिसकी वजह से वो बहुत ज्यादा funny भी लग रही थी और क्यूट भी
नताशा किचेन में पहुंच कर कृतिका के पीछे खड़ी हो जाती है कृतिका जो कि एक फीमेल सर्वेंट को कुछ काम बता रही होती हैं
नताशा के किचेन में आते उस सर्वेंट की नजर उस पर जाती है और उसे देख कर उस सर्वेंट को भी हंसी आने लगती है पर वो अपनी हंसी कंट्रोल करने की कोशिश करती है कृतिका उसकी इस हरकत पर गुस्सा होते हुए कहती है मै यहां तुम्हे काम समझा रही और तुम्हे हंसी आ रही है
वो सर्वेंट सॉरी मैंम पर एक बार आप अपने पीछे तो देखिए कृतिका थोड़ा गुस्सा करते हुए कहती है क्या देखूं मैं पीछे ओर क्या है मेरे पीछे अपनी बात कहते हुए वो जैसे पीछे घूमती है अपने सामने कपड़े की थान को ऐसे खड़े देख उसकी चीख निकल जाती है कृतिका के चीखने की आवाज के साथ ही वहां आदविका और रिद्धि की हंसी की आवाज सुनाई देती है
नताशा कृतिका के चीखने और रिद्धि, आदविका की आवाज सुन कर अपना घूंघट उठा कर देखने लगती है उसके फेस पर बड़ी सी स्माइल होती है वो मुस्कुराते हुए कहती है मै कैसी लग रही हूं साड़ी में
कृतिका उसको ऊपर से नीचे तक देखती है उसे इस तरह में साड़ी में ढके हुए देख कर उसे भी हंसी आ जाती है और कृतिका को हंसते देख नताशा की स्माइल गायब हो जाती है और सैड😔 से फेस बनाकर कहती है क्या मै अच्छी नहीं लग रही इस वक्त वो बहुत ज्यादा क्यूट लग रही होती है
नताशा की बात सुन कर कृतिका उसके गाल को छूते हुए कहती है नहीं नहीं ऐसा नहीं है तुम तो बहुत ज्यादा प्यारी सी दिख रही हो एकदम क्यूट सी बस ये साड़ी थोड़ा ठीक करने की जरूरत है चलो मैं पहना देती हूं वो नताशा को अपने रूम में ले कर जाती है पीछे पीछे आदविका और रिद्धि भी जाते है रिद्धि के फोन का कैमरा अभी ऑन ही था और उसे इस बात का ध्यान भी नहीं रह गया था
कृतिका रूम में जा कर नताशा की साड़ी पहने में हेल्प करती है वो उसकी साड़ी निकाल कर दोबारा से उसे पहनती है और ये सब वीडियो में भी रिकॉर्ड हो गया था
आदविका रिद्धि का फोन ले कर उसमें बनी वीडियो आरव को सेंड कर देती है कुछ देर में नताशा पूरी तरह से साड़ी पहन कर रेडी हो गई थी फिर वो सब बाहर आती है और नताशा अब साड़ी में और भी ज्यादा खूबसूरत लग रही थी वो रिद्धि और कृतिका से बात करते हुए कहती है आप लोग जानते है mr. Handsome मेरा यहां किसी अच्छे से कॉलेज में एडमिशन करवा देंगे और फिर वहां पर फ्रेशर पार्टी होगी और मै ऐसे ही प्यारी सी साड़ी पहन कर जाऊंगी और फिर वो साड़ी के पल्लू को लहराते हुए गोल गोल घूमने लगती है
और एक बार फिर वो मटक मटक कर चलते हुए कहती है मैं तो वहां रेड कार्पेट पर भी वॉक करूंगी रिद्धि और कृतिका भी उसकी बात सुन कर स्माइल कर रहे होते है तभी आदविका नताशा से कहती है और दीदी वहां पर आप अच्छा सा बॉयफ़्रेंड भी बनाओगी
उसकी बात पर रिद्धि और कृतिका उसको घूरने लगती है पर नताशा वो मुस्करा कर आदविका के पास आती है और उसके पास आ कर वो घुटनों के बल बैठ कर कहती नहीं मुझे बॉयफ्रेंड की कोई जरूरत नहीं है क्योंकि मेरे पास मेरे mr. Handsome है जो कि मेरे हसबैंड बनेंगे ये बात वो अपने में सोच के स्माइल करते हुए आदविका के गले लग जाती है आरव के बारे में सोचते ही उसके क्यूट से फेस पर शर्म की लाली छा जाती है
वही कृतिका आदविका को डांटते हुए कहती है आदवी ये तुम्हे किसने बोला बेटा बच्चे ये सब बात नहीं करते
आदविका कृतिका की बात सुनते हुए एक नजर रिद्धि को देखती है और रिद्धि वो जल्दी से कृतिका के पास आ कर कहती है it's ok मॉम चलिए अभी एंजॉय करते है
कृतिका कैसा एंजॉय तभी नताशा म्यूजिक ऑन कर देती है और सब मजे से डांस करने लगते है रिद्धि, नताशा, आदविका सब साथ में डांस कर रहे होते है और वो लोग कृतिका का हाथ पकड़ कर उसे भी अपने साथ का कर डांस में शामिल कर लेते है वहां पर मौजूद सर्वेंट भी उनका डांस एंजॉय कर रही होती है पर नताशा और रिद्धि उन्हें भी शामिल कर लेती है और सब साथ में एंजॉय कर रहे होते है
दूसरी तरफ 2 घंटे तक कंटिन्यू मीटिंग चल रही होती है मीटिंग से फ्री हो कर आरव और विवान उस बिल्डिंग से निकल जाते है और कुछ सेकेंड में वो दोनों कार में होते है इस बार कार विवान ड्राइव कर रहा होता है और आरव रिलेक्स हो कर साथ वाली सीट पर बैठा होता है
आरव अपना फोन निकाल कर रिद्धि का मैसेज चेक करता है जिसमें वीडियो था वीडियो ऑन करते वो नताशा की हरकतों को देखता है कैसे वो साड़ी लपेट कर एक लंबा सा घूंघट ले कर रूम से किचेन तक जाने के लिए उस घूंघट के साथ स्ट्रगल कर रही थी उसकी हरकतों को देख कर आरव भी अपनी हंसी कंट्रोल नहीं कर पाता और जोर जोर से हंसने लगता है
आरव के हंसने पर विवान भी उसकी तरफ देखने लगता है वो देखता है कि आरव फोन में कोई वीडियो देख हंस रहा है तो वो कहता है सर कोई funny वीडियो देख रहे है क्या
आरव हंसते हुए हां में सिर हिला देता है पर अगले ही पल उसकी हंसी बंद हो जाती है और अगले ही पल उसके फेस एक्सप्रेशन चेंज हो जाते है
Write a comment ...