
आरव जो कि नताशा का वीडियो देख के खुद को हंसने से नहीं रोक पाता पर अगले ही पल उसकी हंसी बंद हो जाती है और उसके फेस एक्सप्रेशन चेंज हो जाते है
क्योंकि वीडियो में अब वही सीन था जब नताशा कृतिका के साथ उसके रूम में थी और वो उसकी साड़ी को निकाल कर उसे दोबारा पहना रही थी और अभी नताशा वीडियो में ब्लाउज़ और शेप वियर में थी
उसे इस तरह देख आरव की हंसी एकदम बंद हो गई थी वो जल्दी से वीडियो बंद कर देता है और फोन को वापस अपनी पॉकेट में रख लेता है
विवान के साथ होने की वजह से उसने वीडियो देखते हुए स्पीकर ऑफ रखा था वो सिर्फ नताशा की हरकतों को एंजॉय कर रहा था और जब उसने उन लोगों को रूम में जाते देखा तो उसे लगा वो लोग फिर से कोई मस्ती करने वाले है उसे इस बात का अंदाजा नहीं था कि कृतिका नताशा की साड़ी ठीक करने के लिए उसे रूम में ले गई थी
आरव अब स्मोक करने लगता है कुछ टाइम बाद वो अपने ऑफ़िस पहुंच जाता है अपने केबिन में पहुंच कर एक बार फिर से वो फोन चेक करता है अब उसमें एक दूसरा वीडियो आया था उस वीडियो को देख कर वो कुछ सोचने लगता है फिर उस वीडियो को ऑन करता है तो वो उन सब का डांस वीडियो था जब वो लोग रूम से बाहर आए थे और नताशा का वॉक और उसके बाद सब का डांस
ये वीडियो देख आरव के फेस पर भी अब लाइट सी स्माइल थी वीडियो देख कर वो अपना फ़ोन साइड में रख देता है और अपने काम में बिजी हो जाता हैं शाम के 6 बजे आरव घर के लिए निकल जाता है विवान उसके साथ ही होता है घर पहुंच आरव कार को विवान को पार्क करने और कार में रखा सामान अंदर ले कर आने को बोल देता है और खुद अंदर चला जाता है
आरव अंदर जाता है तो देखता है कृतिका, नताशा, रिद्धि, आदविका,सब साथ में tea टाइम एंजॉय कर रहे होते हैं आरव भी अंदर उनके पास पहुंच कर काउच पर बैठ जाता है कृतिका उसे भी चाय सर्व करती है पर आरव चाय के लिए मना कर काफी के लिए बोल देता है एक सर्वेंट उसके लिए कॉफी बनाने लगती है
आदविका और नताशा उसकी तरफ देख कर कहती हैं आप हमारे लिए चॉकलेट और आइसक्रीम नहीं लाए
आरव भी उन्हें परेशान करने के लिए कहता है oh shit मै तो भूल गया
आरव की बात सुन कर नताशा और आदविका अपनी आंखे छोटी कर उसे घूरने लगती है और आरव उसके फेस पर एक बड़ी सी स्माइल होती है
नताशा उसे इस तरह स्माइल करते देख कहती है एक तो आप हमारी चीज नहीं लाए ऊपर से स्माइल कर के हमें चिढ़ा रहे
आरव अभी भी स्माइल करते हुए कहता है अरे मेरी इतनी हिम्मत जो मैं तुम लोगों को चिढ़ा सकूं
आदविका तो फिर आप हमारी चीज क्यों नहीं लाए मामा जी
नताशा भी गुस्से से कहती है सुबह तो ऐसे प्यार से पूछ रहे थे जैसे पूरा आइसक्रीम की शॉप ही ले आयेंगे पर आइसक्रीम की शॉप तो दूर की बात है एक आइसक्रीम भी नहीं लाए आप आप को पता है मुझे आइसक्रीम खाने की कितनी क्रेविंग हो रही है
नताशा का साथ देते हुए आदविका भी कहती है मुझे भी बहुत ज्यादा क्रेविंग हो रही है फिर वो दोनों एक दूसरे की तरफ देख कर कहती है अब आप को इसकी सजा मिलेगी
आरव उनकी बात सुन पहले अपने लोअर लिप्स को हल्का सा अंदर करता है फिर अपने होठों को बाहर कर अपनी दोनों आइब्रो उठते हुए कहता है ओह रियली तुम लोग मुझे पनिशमेंट दोगे
नताशा और आदविका साथ में हां अब आप को पनिशमेंट मिलेगी और अपनी बात पूरी कर वो लोग एकदम से आरव पर अटैक कर देती है और काउच पर रखे कुशन उठा कर आरव की तरफ फेंकती है
आरव उस कुशन को कैच कर लेता है और ये देख कर नताशा और आदविका मुंह फूला लेती है और अब वो दोनों जल्दी जल्दी वहां पर रखे कुशन को आरव की तरफ फेंकना स्टार्ट कर देती है
आरव कभी कुशन को कैच कर लेता तो कभी उनसे बचने की कोशिश करता इस तरह वो तीनों मुस्कराते हुए इस पनिशमेंट को जो कि वो दोनों आरव को दे रही थी और साथ में खुद भी एंजॉय कर रही होती है
तभी एक सर्वेंट आरव की कॉफी ले कर आती है और आरव को देने को होती है पर कृतिका उसे रोक देती है क्योंकि आरव अभी नताशा और आदविका के साथ मस्ती कर रहा होता है
पर आरव की नजर अब गेट से अंदर आ चुके विवान पर जाती है और उसके साथ ही नताशा की नजर भी विवान पर जाती है और वो अब रुक जाती है और साथ ही आदविका को भी कुशन फेंकने से मना कर देती है
विवान थोड़ा शॉक हो कर खड़ा था क्योंकि उसने आरव के इस रूप को तो इमैजिन ही नहीं किया था वो कभी सोच भी नहीं सकता था कि वो अपने इंसान रूपी रोबोट बॉस को इस तरह मस्ती करते भी देख सकता है
आरव विवान को देख कर कहता है अरे वाह तुम तो कुछ ज्यादा जल्दी अंदर आ गए
विवान नहीं सर वो मै
आरव अरे नहीं यहां पर जब 3rd वर्ल्ड वार स्टार्ट हो जाता तब तुम आते अपने सर को शहीद होते देखने के लिए देख नहीं रहे दुश्मन सेना ने अटैक कर दिया है
विवान नहीं सर वो विवान आगे कुछ कहता उससे पहले आरव आगे बढ़ कर उसके हाथ से प्लास्टिक बैग ले लेता है जिसमें आइसक्रीम और चॉकलेट थी और ले कर नताशा की तरफ बढ़ाते हुए कहता है ये लो देवियों अब तो खुश हो जाओ न
नताशा जल्दी से बैग ले लेती है आदविका और नताशा एक साथ बैग चेक करती है और अपनी अपनी चीज ले कर खुश हो जाती हैं
वहीं वो सर्वेंट दोबारा से कॉफी ले कर आती है और आरव और विवान को दे देती है विवान कॉफी के लिए मना करने लगता है पर आरव और कृतिका के फोर्स करने पर वो कॉफी ले लेता है
आरव और विवान कॉफी पी रहे होते है कृतिका किचेन की ओर गई हुई और रिद्धि आदविका और नताशा वहीं कुछ पर बैठी चॉकलेट एंजॉय कर रही होती है
विवान अब कॉफी पी कर जाने लगता है और जाते हुए आरव से कहता है सर मै पार्टी के लिए रेडी हो कर यहां पर आऊं या डायरेक्ट वैन्यू पर पहुंचना है
पार्टी का नाम सुनते आदविका नताशा और रिद्धि की नजर आरव पर जाती है और आरव विवान को खा जाने वाली नजरों से घूरने लगता है
विवान आरव को खुद को घूरते हुए देख कर कहता है कुछ गड़बड़ हो गई क्या सर
Write a comment ...